Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

चौसा का पहलवान बनेगा वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज का मजबूत सहारा, क्रोएशिया में भारतीय कुश्ती टीम की ताकत बनेंगे अविनाश

बक्सर जिले के चौसा से निकलकर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच तक अपनी पहचान बनाने वाले अविनाश पहलवान ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारतीय कुश्ती टीम के सपोर्टिंग स्टाफ में उनका चयन वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज (यूरोप महाद्वीप) के लिए किया गया है, जो 4 से 8 फरवरी तक क्रोएशिया में आयोजित होने जा रही है। यह प्रतियोगिता न केवल विश्व स्तरीय पहलवानों की मौजूदगी के लिए जानी जाती है, बल्कि ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की तैयारी की दिशा में भी बेहद अहम मानी जाती है।

चौसा का पहलवान बनेगा वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज का मजबूत सहारा, क्रोएशिया में भारतीय कुश्ती टीम की ताकत बनेंगे अविनाश

केटी न्यूज/चौसा

बक्सर जिले के चौसा से निकलकर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच तक अपनी पहचान बनाने वाले अविनाश पहलवान ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारतीय कुश्ती टीम के सपोर्टिंग स्टाफ में उनका चयन वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज (यूरोप महाद्वीप) के लिए किया गया है, जो 4 से 8 फरवरी तक क्रोएशिया में आयोजित होने जा रही है। यह प्रतियोगिता न केवल विश्व स्तरीय पहलवानों की मौजूदगी के लिए जानी जाती है, बल्कि ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की तैयारी की दिशा में भी बेहद अहम मानी जाती है।अविनाश पहलवान वर्तमान में भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। खेल और अनुशासन का यह संगम ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है। सेना में रहते हुए भी उन्होंने कुश्ती के प्रति अपने जुनून को कभी कम नहीं होने दिया।

चौसा का पहलवान बनेगा वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज का मजबूत सहारा, क्रोएशिया में भारतीय कुश्ती टीम की ताकत बनेंगे अविनाश

बतौर खिलाड़ी उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया और तीनों सेनाओं की संयुक्त कुश्ती टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए मैसेडोनिया, यूक्रेन, चीन जैसे देशों में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। अब अनुभव और तकनीकी समझ के साथ वे सपोर्टिंग स्टाफ की भूमिका में भारतीय टीम के लिए अहम जिम्मेदारी निभाएंगे।कुश्ती विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में सपोर्टिंग स्टाफ की भूमिका बेहद निर्णायक होती है। खिलाड़ियों की फिटनेस, मानसिक मजबूती, अभ्यास सत्र और मुकाबलों के बीच संतुलन बनाए रखने में उनका योगदान सीधे प्रदर्शन पर असर डालता है। ऐसे में अविनाश जैसे अनुभवी पहलवान का टीम से जुड़ना भारतीय दल के लिए एक मजबूत पक्ष माना जा रहा है।अपने चयन पर अविनाश पहलवान ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, सचिव विनय सिंह (बक्सर) सहित संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

चौसा का पहलवान बनेगा वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज का मजबूत सहारा, क्रोएशिया में भारतीय कुश्ती टीम की ताकत बनेंगे अविनाश

उन्होंने कहा कि यह अवसर उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है और वे पूरी निष्ठा से टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए काम करेंगे।अविनाश की इस उपलब्धि से चौसा, बक्सर और पूरे बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बता रहे हैं। जिला कुश्ती संघ के सचिव विकास राज, अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण पहलवान, पप्पू शेख, बिहार अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार, रोगी कल्याण समिति सदस्य चंदा चौरसिया, जिला कुश्ती संघ उपाध्यक्ष मुस्तफा, एडवोकेट वासिम, रितेश चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोगों ने अविनाश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।चौसा के इस पहलवान की नई भूमिका यह साबित करती है कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण से गांव-कस्बों से निकलकर भी वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान बनाई जा सकती है।

चौसा का पहलवान बनेगा वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज का मजबूत सहारा, क्रोएशिया में भारतीय कुश्ती टीम की ताकत बनेंगे अविनाश

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।