Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0
Keshav Times

तालियों, ठहाकों और तिरंगे रंगों के बीच गूंजा चौसा कैम्ब्रिज का वार्षिकोत्सव

चौसा का माहौल उस समय उत्सव में बदल गया जब चौसा कैम्ब्रिज विद्यालय का छठा वार्षिकोत्सव रंग, राग और उपलब्धियों के संगम के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ। विद्यालय परिसर आकर्षक सजावट से सजा था और मंच पर बच्चों की ऊर्जा ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। यह आयोजन सिर्फ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शिक्षा, अनुशासन और उपलब्धियों का जीवंत प्रदर्शन बन गया।

तालियों, ठहाकों और तिरंगे रंगों के बीच गूंजा चौसा कैम्ब्रिज का वार्षिकोत्सव

तालियों, ठहाकों और तिरंगे रंगों के बीच गूंजा चौसा कैम्ब्रिज का वार्षिकोत्सव

-- सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शिक्षा और सफलता का उत्सव, छात्रों ने दिखाया आत्मविश्वास का दम

केटी न्यूज/चौसा

चौसा का माहौल उस समय उत्सव में बदल गया जब चौसा कैम्ब्रिज विद्यालय का छठा वार्षिकोत्सव रंग, राग और उपलब्धियों के संगम के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ। विद्यालय परिसर आकर्षक सजावट से सजा था और मंच पर बच्चों की ऊर्जा ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। यह आयोजन सिर्फ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शिक्षा, अनुशासन और उपलब्धियों का जीवंत प्रदर्शन बन गया।कार्यक्रम का शुभारंभ एसटीपीएल के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास महाजन, वरिष्ठ पदाधिकारी मितेश यादव, कैम्ब्रिज ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक डॉ. मोहन चौबे, टी.एन. चौबे, संजीव चौबे, राजीव चौबे तथा प्राचार्या वंदना मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

तालियों, ठहाकों और तिरंगे रंगों के बीच गूंजा चौसा कैम्ब्रिज का वार्षिकोत्सव

मुख्य अतिथि विकास महाजन ने अपने प्रेरक संबोधन में छात्रों को अनुशासन और कठिन परिश्रम को सफलता की असली कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि बड़े सपने देखिए और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कीजिए। वहीं अभिभावकों से बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।विद्यालय प्रबंधन ने भी अपनी उपलब्धियों का उल्लेख किया। निदेशक संजीव चौबे ने बताया कि यहां के छात्र जेईई, नीट और एनडीए जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। डॉ. मोहन चौबे ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और बढ़ते परिणामों को टीमवर्क का परिणाम बताया।

तालियों, ठहाकों और तिरंगे रंगों के बीच गूंजा चौसा कैम्ब्रिज का वार्षिकोत्सव

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। गणेश वंदना से शुरुआत हुई, जिसके बाद भारतीय संस्कृति पर आधारित समूह नृत्य, कराटे प्रदर्शन, कव्वाली और नन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पर आधारित हास्य नाटिका ने हॉल में ठहाकों की गूंज भर दी।अंत में प्राचार्य वंदना मिश्रा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि विद्यालय का लक्ष्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि संस्कार और आत्मविश्वास से भरपूर नागरिक तैयार करना है।

तालियों, ठहाकों और तिरंगे रंगों के बीच गूंजा चौसा कैम्ब्रिज का वार्षिकोत्सव

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।