नाबार्ड ऋण से बनेंगे चार आंगनबाड़ी केंद्र भवन, चयनित जमीन का पीओ ने किया निरीक्षण

प्रखंड क्षेत्र में चार आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इन भवनों का निर्माण राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक की आरआईडीएफ निधि ऋण से किया जाना है।यह निर्माण कार्य समेकित बाल विकास सेवा निदेशालय के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों को सुदृढ़ बनाने और बच्चों, किशोरियों, धात्री एवं गर्भवती महिलाओं को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कराया जाएगा।

नाबार्ड ऋण से बनेंगे चार आंगनबाड़ी केंद्र भवन, चयनित जमीन का पीओ ने किया निरीक्षण

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड क्षेत्र में चार आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इन भवनों का निर्माण राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक की आरआईडीएफ निधि ऋण से किया जाना है।यह निर्माण कार्य समेकित बाल विकास सेवा निदेशालय के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों को सुदृढ़ बनाने और बच्चों, किशोरियों, धात्री एवं गर्भवती महिलाओं को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कराया जाएगा।सोमवार को कार्यक्रम पदाधिकारी गौरव कुमार गुप्ता एवं पीटीए राकेश कुमार ने चयनित जमीन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्थल की उपयुक्तता, पहुंच मार्ग एवं आवश्यक मानकों की जांच की गई।कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेज दी जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य की औपचारिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन निर्माण होने से बच्चों को सुरक्षित वातावरण में पोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। साथ ही किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।