Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

जन-जन की भागीदारी से ही होगा स्वच्छ भारत का निर्माण - डीडीसी

जिलाधिकारी सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नगर परिषद बक्सर द्वारा किला मैदान में मानव श्रृंखला आयोजित की गई। नगर परिषद के स्वच्छता कर्मी............

जन-जन की भागीदारी से ही होगा स्वच्छ भारत का निर्माण - डीडीसी

- स्वच्छता के भाव को खुद के अंदर जागृत करें और दूसरो को भी जागरूक करें

केटी न्यूज/बक्सर

जिलाधिकारी सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नगर परिषद बक्सर द्वारा किला मैदान में मानव श्रृंखला आयोजित की गई। नगर परिषद के स्वच्छता कर्मी, एनसीसी के कैडेट्स, स्काउट गाइड के कैडेट्स, वार्ड पार्षद एवं अन्य लोगों के सहयोग से यह मानव श्रृंखला स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया। इस दौरान डीडीसी डॉ. महेन्द्र पाल ने बताया कि 17 सितंबर से जिले में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन विभिन्न विभागों व संस्थानों से समन्वय स्थापित कर किया जा रहा है।

जन-जन की भागीदारी से ही होगा स्वच्छ भारत का निर्माण - डीडीसी

डीडीसी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आज मानव श्रृंखला बनाकर शहर वासियों से नगर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया गया। हम सभी को गंदगी जैसी कुरीति को अपने समाज से मुक्त करने के लिए एक अभियान का हिस्सा बनकर सबको साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। विशेषकर युवाओं को स्वच्छता जैसे मुहिम में आगे आकर अभियान को सफल बनाना होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ बक्सर की परिकल्पना में शहरवासियों का साथ भी अति आवश्यक है। 

जन-जन की भागीदारी से ही होगा स्वच्छ भारत का निर्माण - डीडीसी

नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है, आगे आने वाले समय में भी बक्सर को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जायेगा। इस अभियान में अब लोगों की सहभागिता जरूरी है।

जन-जन की भागीदारी से ही होगा स्वच्छ भारत का निर्माण - डीडीसी

इस अवसर पर 30 बिहार बटालियन एनसीसी बक्सर के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन, सुबेदार जयप्रकाश, बीएचएम रामअवतार सिंह, सीएचएम राहुल सिंह, वार्ड पार्षद रमेश गुप्ता, संतोष उपाध्याय, दिनेश राम, जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति, रवि सिंह स्वच्छता पदाधिकारी नगर परिषद, नीरज झा सिटी मैनेजर कुमार, प्रदीप कुमार जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा अधिकारी, शिवबंधु दुबे, अविनाश कुमार, संतोष सिंह, अशोक कुमार, अमित कुमार, गणेश कुमार, देवराजी शाह के साथ एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स गाइड के कैडेट्स, नगर परिषद के स्वच्छता कर्मी व शहरवासी मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।