Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण करें - डीआईजी

शुक्रवार को शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश बक्सर में थे। वे एसपी कार्यालय व पुलिस लाईन का निरीक्षण करने के बाद एसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक भी किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अपराध पर नियंत्रण लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस गश्त बढ़ाया जाए।

अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण करें - डीआईजी

अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण करें - डीआईजी

- शाहाबाद रेंज के डीआईजी ने किया बक्सर एसपी कार्यालय व पुलिस लाईन का निरीक्षण, शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त तेज करने का दिया निर्देश, मौजूद रहे एसपी समेत जिलेभर के थानाध्यक्ष व वरीय अधिकारी

केटी न्यूज/बक्सर

शुक्रवार को शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश बक्सर में थे। वे एसपी कार्यालय व पुलिस लाईन का निरीक्षण करने के बाद एसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक भी किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अपराध पर नियंत्रण लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस गश्त बढ़ाया जाए। इसके लिए सभी थाना रूटीन वाइज गश्त चलाए। डीआईजी ने कहा कि पंचायत स्तर तक की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए। 

अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण करें - डीआईजी

वही, अंत में उन्होंने समाहरणालय परिसर के उपरी तल्ले में बने नये एसपी कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस दौरान बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल, एसपी शुभम आर्य, सदर डीएसपी धीरज कुमार, डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी समेत सभी पुलिस पदाधिकारी व जिले के सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थे। 

अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण करें - डीआईजी

 

डीआईजी का यह पहला बक्सर दौरा था तथा वे सबसे पहले एसपी कार्यालय का निरीक्षण किये। इस दौरान कई दिशा निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय के कार्याे का जानकारी ली। डीआईजी ने लंबित कांडों की अविलंब निष्पादन को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को  निर्देश दिए। इसके अलावे डीआईजी ने अन्य बिन्दुओं पर पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली।

अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण करें - डीआईजी

उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए अब बीट सिस्टम पुलिसिंग व्यवस्था लागू होगी। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में यह व्यवस्था शुरू की जायेगी। बीट सिस्टम पुलिसिंग व्यवस्था लागू होने पर डकैती व चोरी सहित अन्य किसी भी तरह की घटना होने पर इलाके के पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अब तक जितने थानों में लंबित कांड है, थानावार समीक्षा कर त्वरित निष्पादन किया जाय अन्यथा अधिकारियों पर कार्रवाई की जाय।

.

अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण करें - डीआईजी

मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी व रूट चार्ट की ली जानकारी

डीआईजी ने एसपी के साथ बक्सर में होने वाले मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की और जायजा लिया साथ ही रूट चार्ट व ट्रैफिक व्यवस्था पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श की। जहा उन्होंने कहा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हो। इसके लिए कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विमर्श करते हुए कहा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कोई रुकावट अड़चन न उत्पन हो सके। इसके पहले सारी तैयारियां रहनी चाहिए। ताकि मुख्यमंत्री यहां पहुंचे तो कोई परेशानी न हो।

अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण करें - डीआईजी

डीआईजी ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा के लिए अबतक की तैयारियों को भी परखा तथा कई बिंदुओं पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि, डीआईजी अबतक की तैयारियों से संतुष्ट दिखें। वही, डीआईजी के आगमन से पूरे दिन पुलिस पदाधिकारियों की कवायदें बढ़ी रही।

अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण करें - डीआईजी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।