Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

कर्मनाशा रेल पुल के समीप मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

चौसा रेल कर्मनाशा पुल स्थित ट्रैक से नीचे खाई में एक अज्ञात 38 वर्षीय युवक का शव मिला। खेतों की ओर गए किसानों ने शव देखा, इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी गई।

कर्मनाशा रेल पुल के समीप मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

केटी न्यूज/चौसा

कर्मनाशा रेल पुल के समीप मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

चौसा रेल कर्मनाशा पुल स्थित ट्रैक से नीचे खाई में एक अज्ञात 38 वर्षीय युवक का शव मिला। खेतों की ओर गए किसानों ने शव देखा, इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी गई। शव मिलने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंच पहले शव की पहचान करने में जुटी।

कर्मनाशा रेल पुल के समीप मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

पहचान न होने पर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई थी। ट्रैक के नीचे खाई में एक युवक को देखा गया है। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश की गई। पहचान नही होने पर देर शाम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

कर्मनाशा रेल पुल के समीप मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति के शरीर पर नीले रंग का टी शर्ट व जीन्स पेंट पहने हुए है। देखने से प्रतीत होता है कि वह किसी ट्रेन से गिरकर नीचे खाई में चला गया होगा। जहा गम्भीर चोट आने से उसकी मौत हो गई हो।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।