Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

जिलाधिकारी ने किया प्रारूप निर्वाचक सूची के विशेष कैंप का निरीक्षण, ससमय कार्य निष्पादन का दिया निर्देश

बक्सर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को प्रारूप निर्वाचक सूची के विशेष कैंप का निरीक्षण एवं समीक्षा कार्य जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत किया गया, जिसमें मतदाता सूची के अद्यतन और दावों-आपत्तियों की प्रक्रिया की प्रगति की गहराई से समीक्षा की गई।

बक्सर प्रखंड में दो दिन में करें शत् प्रतिशत प्रारूप सूची का लिंकेज - डीएम

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को प्रारूप निर्वाचक सूची के विशेष कैंप का निरीक्षण एवं समीक्षा कार्य जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत किया गया, जिसमें मतदाता सूची के अद्यतन और दावों-आपत्तियों की प्रक्रिया की प्रगति की गहराई से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने किया प्रारूप निर्वाचक सूची के विशेष कैंप का निरीक्षण, ससमय कार्य निष्पादन का दिया निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची के साथ वर्तमान प्रारूप सूची के लिंकेज की स्थिति का अवलोकन किया। समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि बक्सर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बक्सर प्रखंड में अब तक लगभग 35 प्रतिशत लिंकेज का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस प्रगति को संतोषजनक नहीं मानते हुए जिलाधिकारी ने सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि दो दिनों के भीतर शत-प्रतिशत लिंकेज की प्रक्रिया पूरी कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने किया प्रारूप निर्वाचक सूची के विशेष कैंप का निरीक्षण, ससमय कार्य निष्पादन का दिया निर्देश

निरीक्षण के क्रम में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि विशेष कैंप के दौरान दावा या आपत्ति से संबंधित कोई आवेदन अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि यह स्थिति जन-जागरूकता की कमी को दर्शाती है। उन्होंने निर्देश दिया कि इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार की व्यवस्था की जाए ताकि अधिक से अधिक नागरिक मतदाता सूची के प्रारूप की जांच कर सकें और यदि कोई त्रुटि या चूक है तो दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकें।

जिलाधिकारी ने किया प्रारूप निर्वाचक सूची के विशेष कैंप का निरीक्षण, ससमय कार्य निष्पादन का दिया निर्देश

डॉ. सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि मतदाता सूची की शुद्धता एक निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की आधारशिला है। अतः निर्वाचन से संबंधित सभी अधिकारियों की यह नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी है कि वे हर स्तर पर गुणवत्ता और समयबद्धता का पालन करें। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी पंचायतों और वार्ड स्तर तक जानकारी पहुँचे और जनता इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाए।

जिलाधिकारी ने किया प्रारूप निर्वाचक सूची के विशेष कैंप का निरीक्षण, ससमय कार्य निष्पादन का दिया निर्देश

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर समेत कई अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान आवश्यक बिंदुओं पर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए और कार्य में पारदर्शिता एवं गंभीरता बरतने की बात दोहराई गई।

जिलाधिकारी ने किया प्रारूप निर्वाचक सूची के विशेष कैंप का निरीक्षण, ससमय कार्य निष्पादन का दिया निर्देश

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।