Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

दलसागर गोलीकांड में इस्तेमाल में की गई पिस्टल बरामद, एक और गिरफ्तार

औद्योगिक थाना क्षेत्र के दलसागर के पास एनएच 922 पर बुलेट सवार युवकों द्वारा एक पिकअप चालक पर की गई गोलीबारी में इस्तेमाल की गई पिस्टल पुलिस ने बरामद कर लिया।

दलसागर गोलीकांड में इस्तेमाल में की गई पिस्टल बरामद, एक और गिरफ्तार

- बुधवार की शाम ही पुलिस ने तीसरे आरोपी को किया था गिरफ्तार, पिकअप चालक के बयान पर दर्ज हुआ एफआईआर

केटी न्यूज/बक्सर

औद्योगिक थाना क्षेत्र के दलसागर के पास एनएच 922 पर बुलेट सवार युवकों द्वारा एक पिकअप चालक पर की गई गोलीबारी में इस्तेमाल की गई पिस्टल पुलिस ने बरामद कर लिया। इस मामले गुरूवार को एक और युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बुधवार की शाम बुलेट चालक सुनील कुमार उर्फ मनु यादव को पुलिस ने एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया था। उसी के निशानदेही पर पुलिस ने जासो के ही शिवम यादव को गिरफ्तार किया। शिवम ने पुलिस को बताया कि उसने कथकौली मैदान में पिस्टल छिपाया है। इसके बाद पुलिस ने उसे उस जगह ले गई, जहां उसने पिस्टल छिपाया था। उसने पिस्टल निकाल पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि भागने के दौरान सुनील ने उसे पिस्टल दिया था। इस मामले में पिकअप चालक द्वारा मनू यादव उर्फ सुनील यादव, कृष्ण कांत पांडेय व हिमांशु उर्फ नीतीश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आपसी विवाद का है मामला

पुलिस की मानें तो मामला आपसी विवाद का है। दीपक यादव व मनु यादव के बीच उक्त पिकअप को चलाने को लेकर विवाद चल रहा था। मनु दीपक के बदले खुद पिकअप चलाना चाह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार को मनु ने अपने दोस्तों के साथ मिल उस पर हमला किया। लेकिन, इस हमले में दीपक तो बच गया, लेकिन मनु समेत उसके दोस्त पहले पब्लिक तथा बाद में पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।