Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प
Keshav Times

दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला

दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला

केटी न्यूज/बक्सर

जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव से एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया है। विवाहिता ने अपने मायके वालों के मदद से महिला थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के कंजर गांव निवासी गणेश चौहान की पुत्री सीता देवी है। जिसकी शादी इटाढ़ी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के कन्हैया चौहान के पुत्र गुड्डु चौहान के साथ हुई थी। महिला थाना को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि शादी के कुछ दिनों के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे।

कई बार पंचायती भी हुआ लेकिन उनके प्रताड़ना का दौर जारी रहा। इसी बीच सात अक्टूबर को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। जिसके बाद वह किसी तरह अपने मायके पहुंची। इस घटना के बाद वह कई दिनों तक सदमें में रही। वही अब महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। बक्सर सदर एसडीपीओ गोरख राम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।