Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

बंद घर में भीषण चोरी, 75 हजार नकद व छह लाख के गहनों समेत कीमती सामान ले उड़े चोर

बंद घर में भीषण चोरी, 75 हजार नकद व छह लाख के गहनों समेत कीमती सामान ले उड़े चोर

- तीन माह से बंद था घर, पड़ोसियों की सूचना पर नोएडा से पहुचे गृहस्वामी ने दर्ज कराया एफआईआर

- मुरार थाना क्षेत्र के ठोरी पांडेयपुर गांव की है घटना

केटी न्यूज/चौगाईं

तीन माह से बंद पड़े एक घर में चोरों ने चोरी की भीषण घटना को अंजाम दिया है। मामला मुरार थाना क्षेत्र के ठोरी पांडेयपुर गांव का है। चोरों ने बंद घर से 75 हजार नकद, छह लाख रूपए मूल्य के सोने व चांदी के गहनों तथा कीमती कपड़ो व बर्तनों पर हाथ साफ कर लिया है। इसकी जानकारी मिलते ही दिल्ली के नोएडा में रह रहे गृहस्वामी समेत पूरे परिवार में हड़कंप मच गया तथा गृहस्वामी दौड़े भागे पैतृक गांव पहुंचे तथा स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। एफआईआर दर्ज कर स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बीच गांव में हुई चोरी की इस वारदात के बाद ग्रामीणों में भी चोर उचक्कों का भय बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार तीन महीना पहले ठोरी पांडेयपुर के अलख राज पांडेय का निधन हो गया था। उनके श्राद्धकर्म के बाद इकलौते पुत्र राजकुमार पांडेय घर में ताला जड़ बीमार मां को अपने साथ नोएडा लेकर चला गया था। इसी दौरान संभवतः मंगलवार की रात उनके दरवाजे के पास स्थित एक खंडहरनुमा घर के रास्ते चोर उनके आंगन में प्रवेश कर गए तथा दो कमरों में रखे गए आलमीरा का ताला तोड़ आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने उक्त घर से 75 हजार रुपये नकद के अलावे सोने का दो चैन, गले का एक हार, तीन मंगलसूत्र, चार चुड़ियां, चार अंगूठी, मंगटीका, टॉप्स, चांदी के आभूषणों व कीमती साड़ियां और बर्तनों की चोरी की है। मंगलवार को दोपहर मुख्य दरवाजे के सामने कुछ सामान बिखरे पड़े थे। जिसे देख पड़ोसियों को उनके घर में चोरी होने की आशंका हुई तथा पड़ोसियों ने वीडियो कॉलिंग पर जब राजकुमार को उक्त सामानों को दिखाया तो वे तत्काल अपने घर के सामानों को पहचान गए। इसके बाद वे टेªन से अपने गांव पहुंचे तथा मुरार थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस अनुसंधान व चोरों की शिनाख्त में जुट गई है। वही इस वारदात के बाद ग्रामीणों में भी चोरों का भय बना हुआ है। 

कई बिंदुओं पर की जा रही है जांच

ठोरी पांडेयपुर गांव में चोरी की वारदात हुई है। गृहस्वामी के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है। इस मामले के उद्भेदन के लिए कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्दी ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। - रविकांत प्रसाद, थानाध्यक्ष मुरार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।