Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

इस मुद्दे पर मैं ममता बनर्जी के साथ हूं-शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघन सिन्हा ने पटना में मोबाइल क्लीनिक वैन का शुभारंभ किया।इसी दौरान एक्टर और टीएमसी सांसद शत्रुघन सिन्हा ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

इस मुद्दे पर मैं ममता बनर्जी के साथ हूं-शत्रुघ्न सिन्हा

केटी न्यूज़/पटना

शत्रुघन सिन्हा ने पटना में मोबाइल क्लीनिक वैन का शुभारंभ किया।इसी दौरान एक्टर और टीएमसी सांसद शत्रुघन सिन्हा ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कोलकाता में जो हुआ,वह बहुत घिनौना था। उसमें कोई साथ नहीं देगा।उसके बाद जिस तरह उस घटना पर सियासत की जा रही है, वो गलत है। 

इस मुद्दे पर मैं ममता बनर्जी के साथ हूं-शत्रुघ्न सिन्हा

चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मानव समाज के लिए जो काम इस ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है, वो बहुत सराहनीय है। खासकर कर जो लोग समय से अस्पताल नहीं जा सकते, उनके लिए यह मोबाइल क्लीनिक बहुत काम आएगी और नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जाएगा। क्लीनिक का आज हमने उद्घाटन किया। बिहार की जनता और देश की जनता के लिए बहुत बढ़िया पहल है। मैं इसके लिए ट्रस्ट को मुबारकबाद देता हूं।

इस मुद्दे पर मैं ममता बनर्जी के साथ हूं-शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघन सिन्हा इसके साथ ही कोलकाता कांड पर भी बोले उन्होंने कहा, इस मुद्दे पर मैं ममता बनर्जी के साथ हूं। ममता बनर्जी ने जो अपराजिता बिल लाया है, वो ऐतिहासिक और बहुत जबरदस्त है। इस मामले में किसी मुख्यमंत्री को दोषी ठहराना वाजिब नहीं होगा। इस मामले में कानून और जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं।शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो बिल आया है, उससे भी जबरदस्त बिल मैं चाहता हूं कि दूसरे प्रदेशों में भी आए। मैं केंद्र सरकार से भी अपील करूंगा कि इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द भरपूर समर्थन आशीर्वाद दें।

इस मुद्दे पर मैं ममता बनर्जी के साथ हूं-शत्रुघ्न सिन्हा

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की बात पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। अगर यही पैमाना है, यही पैरामीटर है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और कई अन्‍य मुख्यमंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ेगा। चाहे मणिपुर का मुद्दा हुआ हो, हाथरस का मुद्दा हो, उन्नाव का मुद्दा हो, कठुआ का मुद्दा हो, ऐसी कई शर्मनाक घटनाएं घटी हे।हमने आज तक उस पर प्राइम मिनिस्टर का इस्तीफा नहीं मांगा।मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि लोग क्यों इस चीज को पॉलिटिसाइज कर रहे हैं। 

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।