Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।उमर अब्दुल्ला ने पिछले हफ्ते अपना पदभार सम्हाल संभाला।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
PM Modi vs umar abdulla

केटी न्यूज़/नई दिल्ली

गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।उमर अब्दुल्ला ने पिछले हफ्ते अपना पदभार सम्हाल संभाला।जम्मू-कश्मीर में हाल के विधानसभा चुनाव में अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 90 विधानसभा सीट में से 42 सीट प्राप्त कर अपनी सरकार बनाई है। चुनाव में पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन था।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

राज्य मंत्रिमंडल द्वारा पारित एक प्रस्ताव को मुख्यमंत्री द्वारा सौंपे जाने की उम्मीद है। इसमें केंद्र से जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का आग्रह किया गया है।उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर की नई सरकार ने अपनी पहली मंत्रिमंडल बैठक में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का आग्रह किया है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

इस प्रस्ताव को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंजूरी दे दी थी। मंत्रिमंडल के अनुमोदन के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की पैरवी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के साथ बातचीत करने का अधिकार दिया गया है।उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से  भी मुलाकात की थी और राज्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की थी।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।