Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

घर मे रखेंगे ये पांच चीज़ तो होंगे मालामाल

मार्केट में भी अब एक से बढ़कर एक डेकोरेशन की चीजें मिलती हैं।लेकिन क्या आपको ये पता है कि घर की सजावट का सामान भी आपके घर का वास्तु सुधार सकता है।

घर मे रखेंगे ये पांच चीज़ तो होंगे मालामाल
Vastu shastra

केटी न्यूज़/दिल्ली

खूबसूरती बढ़ाने के साथ घर की सजावट के लिए लोग कई तरह की चीजें घर में रखते हैं।मार्केट में भी अब एक से बढ़कर एक डेकोरेशन की चीजें मिलती हैं।लेकिन क्या आपको ये पता है कि घर की सजावट का सामान भी आपके घर का वास्तु सुधार  सकता है।दरअसल, सनातन धर्म में देवी-देवताओं का संबंध किसी न किसी पशु-पक्षी से है।जहां धन की देवी मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है। वहीं कुत्ते की पूजा भगवान भैरव के वाहन के रूप में की जाती है। इसलिए घर में कुछ जानवरों की मूर्तियां रखना शुभ माना जाता है।वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पशु-पक्षी की मूर्तियों को रखना शुभ होता है। इससे परिवार में खुशियों का संचार और सकारात्मकता बनी रहती है।चलिए जानते हैं उन 5 पशु-पक्षियों के बारे में, जिनकी मूर्ति को घर में रखने से आपकी किस्मत बदल सकती है।

घर मे रखेंगे ये पांच चीज़ तो होंगे मालामाल

कामधेनु गाय

घर में कामधेनु गाय की मूर्ति को रखने से परिवारवालों की सेहत अच्छी रहती है। साथ ही धन में वृद्धि होती है। कामधेनु गाय की मूर्ति को घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रखना सबसे अच्छा माना जाता है।

घर मे रखेंगे ये पांच चीज़ तो होंगे मालामाल

उल्लू

त्योहारों के सीजन में घर में अतिथियों का आना जाना लगा रहता है। वहीं रोजाना कभी पेपर वाला, दूध वाला और धोबी आदि लोग घर में आते हैं। आपके नहीं पता है कि कौन व्यक्ति किसी इनटेंशन से आपके घर में आ रहा है। ऐसे में घर और घरवालों को बुरी नजर से बचाने के लिए मेन गेट के बाहर उल्लू की मूर्ति लगाना शुभ होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में नहीं आएगी। साथ ही घरवालों को बार-बार नजर भी नहीं लगेगी।

घर मे रखेंगे ये पांच चीज़ तो होंगे मालामाल

कछुआ

कछुए की उम्र लंबी होती है। इसलिए घर में कछुए को रखने से घरवालों की सेहत अच्छी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में कांच या धातु से बना कछुआ रखना शुभ होता है। इससे घरवालों की आमदनी बढ़ती है। साथ ही परिवार में सकारात्मकता बनी रहती है।

घर मे रखेंगे ये पांच चीज़ तो होंगे मालामाल

चांदी की मछली

घर में चांदी की मछली को उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है। इससे घरवालों को धन से जुड़ी समस्या से निजात मिल सकता है। साथ ही जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

घर मे रखेंगे ये पांच चीज़ तो होंगे मालामाल

हाथी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दो जोड़ी हाथी की मूर्ति, जिनकी सूंड ऊपर हो उन्हें घर में रखने से शांति बनी रहती है। साथ ही परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ता है। दोनो जोड़ी की मूर्तियों को उत्तर दिशा में रखने से घर में खुशहाली बनी रहती है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।