केटी न्यूज़/ बलिया
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के टैगोर नगर में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक पत्रकार के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। बुधवार दोपहर को पीड़ित पत्रकार आशीष राय ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
आशीष राय के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर 7-8 पुरुष और महिलाएं मिलकर हमला कर बैठे। घटना के समय दो पुलिसकर्मी भी मौके पर थे। फिलहाल, आशीष का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है, और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।