ट्रक के धक्के से गया निवासी कलाकार जख्मी, टूटा पैर
डुमरांव बिक्रमगंज पथ पर डुमरांव थाना क्षेत्र के टेढ़की पुल के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रक के धक्के से बुलेट सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस दुर्घटना में उसका एक पैर टूट गया तथा शरीर के कई अन्य हिस्सों में चोटें आई।

केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव बिक्रमगंज पथ पर डुमरांव थाना क्षेत्र के टेढ़की पुल के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रक के धक्के से बुलेट सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस दुर्घटना में उसका एक पैर टूट गया तथा शरीर के कई अन्य हिस्सों में चोटें आई।जख्मी की पहचान गया के विष्णुपद निवासी ललन मिश्र के पुत्र साहिल कुमार उर्फ साकेत मिश्र के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वह बक्सर के बालिका सरस्वती विद्यामंदिर में आयोजित वंदे मातरम कार्यक्रम में बतौर तबला वादक शिरकत करने के लिए आ रहा था। इसी दौरान उसकी बुलेट बाइक में बालू लदी एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है।हालांकि, संवाद भेजे जाने तक इस मामले में जख्मी युवक द्वारा किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष का आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

