Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना
Keshav Times

विवाहिता से मारपीट, पति समेत कई पर आरोप, थाने ला रहे ऑटो चालक को भी पीटा

जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के उनवास गांव में एक महिला को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद ऑटो से थाने में जा रही महिला को रोकने के क्रम में ऑटो चालक से मारपीट भी की गई है।

विवाहिता से मारपीट, पति समेत कई पर आरोप, थाने ला रहे ऑटो चालक को भी पीटा

- जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के उनवास गांव का है मामला

केटी न्यूज/बक्सर 

जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के उनवास गांव में एक महिला को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद ऑटो से थाने में जा रही महिला को रोकने के क्रम में ऑटो चालक से मारपीट भी की गई है। फिलहाल मामले में आवेदन प्राप्त करने के बाद पुलिस ने पति-पत्नी को समझा-बुझाकर घर भेज दिया है जबकि ऑटो चालक की तरफ से भी किसी तरह का आवेदन प्राप्त नहीं होने की बात कही जा रही है।

घटना के बाबत थाने में दिए गए अपने लिखित आवेदन में उनवास गांव निवासी लियाकत अली की पत्नी तरन्नुम अहमद ने बताया है कि 15 वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। उसी वक्त से कई बार ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की। इस बात की शिकायत भी थाने में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को एक बार फिर उनके साथ ससुराल वालों के द्वारा जबरदस्त मारपीट की गई। मामले में थाने में आवेदन देने के लिए जाने के दौरान पसहरा लख निवासी ऑटो चालक चितरंजन कुमार से भी मारपीट की गई। चितरंजन कुमार ने भी अपने लिखित आवेदन में चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि महिला के द्वारा आवेदन दिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पति-पत्नी को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है। कल एक बार फिर उनसे बातचीत कर जानकारी ली जाएगी। थानाध्यक्ष के मुताबिक ऑटो चालक के द्वारा किसी तरह का आवेदन देने से इनकार कर दिया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।