Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा
Keshav Times

मामी के प्यार में पागल भांजा ने मामी के पुराने आशिक का 25 हजार रुपया सुपारी देकर कराई हत्या

कैमूर पुलिस ने सीएनजी ऑटो चालक के हत्या की गुत्थी 9 माह बाद सुलझा लिया है। इसमें ऑटो चालक की प्रेमिका सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामी के प्यार में पागल भांजा ने मामी के पुराने आशिक का 25 हजार रुपया सुपारी देकर कराई हत्या
Murder

केटी न्यूज/कैमूर

  • 9 माह बाद ऑटो चालक की हत्याकांड का हुआ खुलासा चाकू से गोद कर की गई थी हत्या
  •  कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

कैमूर पुलिस ने सीएनजी ऑटो चालक के हत्या की गुत्थी 9 माह बाद सुलझा लिया है। इसमें ऑटो चालक की प्रेमिका सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वही एक आरोपी पहले से ही शराब के मामले में जेल में बंद है। बीते 25 जुलाई 2023 को चौनपुर थाना क्षेत्र के केवा नहर के पास हुई थी चाकू से गोद कर टेंपो चालक की हत्या।

मामी के प्यार में पागल भांजा ने मामी के पुराने आशिक का 25 हजार रुपया सुपारी देकर कराई हत्या

शनिवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया 25 जुलाई 2023 को चौनपुर थाना क्षेत्र के एक टेंपो चालक शिवराम का चाकू से गोदा हुआ शव बरामद किया था। जहां मृतक शिवराम की पत्नी पुष्पा देवी के फर्द बयान के आधार पर चौनपुर थाना में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई थी। जिसमें मृतका की पत्नी ने मंजू देवी पर संदेह उत्पन्न किया था। जांच में पता चला मंजू देवी का पहले से शिवराम के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंजू देवी का पति शिवराम से नजदीकियां बढ़ता देखने पर विरोध किया लेकिन वह नहीं मानी तो वह यहां से छोड़कर मुंबई जाकर शिफ्ट हो गया। इसके बाद मंजू देवी से उसका भांजा संतोष ने नजदीकियां बढ़ाना शुरू किया। फिर मंजू देवी ऑटो चालक शिवराम का  हत्या का प्लान अपने भांजे से बताया था। फिर भांजे ने 25 हजार रूपए में सुपारी अपने दोस्त विपिन सिंह को दिया। जहां विपिन अपने साथियों के साथ मिलकर शिवराम का ऑटो मोहनिया से चौनपुर थाना क्षेत्र के देवरजी खुर्द जाने के लिए बुक किया और सभी अपराधी ऑटो में सवार हो गए और सुनसान इलाके में ले जाकर चाकू से गोद कर हत्या कर दिया था।

मामी के प्यार में पागल भांजा ने मामी के पुराने आशिक का 25 हजार रुपया सुपारी देकर कराई हत्या

जिसके बाद संतोष अपने मामी मंजू देवी को लेकर नागपुर चला गया। काफी दिनों तक वह नागपुर और महाराष्ट्र में रहा फिर पता चला कि गांव पर आए हैं जहां पुलिस ने छापामारी करते हुए मंजू देवी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया और मुख्य आरोपी पहले से ही शराब मामले में जेल में बंद है । गिरफ्तार आरोपियों में मंजू देवी, उसका प्रेमी भांजा संतोष कुमार ,गोलू कुमार, शिवराज कुमार और अमित कुमार शामिल है। वही सुपारी किलर विपिन सिंह शराब मामले में जेल जा चुका है घटना प्रयुक्त चाकू को भी जप्त कर लिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।