रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव, नहीं हो सकी पहचान

दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत टुड़ीगंज स्टेशन के पश्चिम स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार दोपहर एक अज्ञात वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव, नहीं हो सकी पहचान

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत टुड़ीगंज स्टेशन के पश्चिम स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार दोपहर एक अज्ञात वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय लगभग 58 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति रेलवे ट्रैक के पास देखा गया था। इसी दौरान गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हादसा हो चुका था।सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने रेल प्रशासन को जानकारी दी। बताया जाता है कि शव ट्रैक किनारे पड़ा मिला। वृद्ध की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। उसके पास से किसी प्रकार का पहचान पत्र भी बरामद नहीं हुआ, जिससे शिनाख्त में कठिनाई हो रही है।घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। बक्सर रेल थाना से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार प्रेषण तक संपर्क नहीं हो सका।

माना जा रहा है कि पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी और आसपास के थानों में गुमशुदगी की सूचना के आधार पर पहचान की कोशिश की जाएगी।स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।