शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, नाबालिग समेत दो पर केस दर्ज

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवा लाली के डेरा गांव में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से ढाई लीटर देशी-विदेशी शराब बरामद की है। वहीं छापेमारी के दौरान मौके से भाग निकले उसके पिता के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, नाबालिग समेत दो पर केस दर्ज

__  सोवा लाली के डेरा में छापेमारी के दौरान ढाई लीटर शराब बरामद, पिता अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवा लाली के डेरा गांव में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से ढाई लीटर देशी-विदेशी शराब बरामद की है। वहीं छापेमारी के दौरान मौके से भाग निकले उसके पिता के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री की सूचना लगातार मिल रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष रवि कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने सोमवार की शाम सोवा लाली के डेरा गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को शराब के साथ पकड़ लिया।

पुलिस की गतिविधियों की भनक लगते ही शराब कारोबार में शामिल जितेंद्र यादव मौके से अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए गिरफ्तार नाबालिग को आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया।इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में शराब बरामदगी के साथ एक आरोपी को पकड़ा गया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।