मित्रलोक कॉलोनी मारपीट कांड में पुलिस की कार्रवाई तेज, दो और आरोपी गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मित्रलोक कॉलोनी में पिछले महीने हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस पहले ही एक अन्य आरोपी को पकड़कर जेल भेज चुकी है।

मित्रलोक कॉलोनी मारपीट कांड में पुलिस की कार्रवाई तेज, दो और आरोपी गिरफ्तार

केटी न्यूज/चौसा

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मित्रलोक कॉलोनी में पिछले महीने हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस पहले ही एक अन्य आरोपी को पकड़कर जेल भेज चुकी है।जानकारी के अनुसार, बीते माह मित्रलोक कॉलोनी निवासी अंकित यादव के साथ कुछ लोगों ने मिलकर बेरहमी से मारपीट की थी। आरोप है कि संदीप यादव, प्रकाश यादव, दीपक यादव और एक अन्य व्यक्ति ने लाठी-डंडों से हमला कर अंकित को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद घायल अंकित ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में छापेमारी कर संदीप यादव और प्रकाश यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, इससे पहले पुलिस दीपक यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और लोगों में सुरक्षा की भावना कायम हो।