गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

 गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में श्यामसुंदर गुप्ता के घर से 460 ग्राम गांजा बरामद की किया गया है। पुलिस ने गांजा बरामद करने के साथ ही श्यामसुंदर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार श्यामसुंदर गुप्ता पिछले कई महीनों से चोरी-छिपे गांजा बेच रहे थे। इस नशे की गिरफ्त में कई दर्जन युवा पीढ़ी शिकार हो चुके हैं। जिसको लेकर कई बार गुप्त सूचना के आधार पर गांव में सर्च अभियान चलाया गया था। फिर ही सफलता नहीं मिली थी। इस बार सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष युसूफ अंसारी के नेतृत्व में गठित टीम का नेतृत्व कर रहे एसआई नथुनी पासवान एवं पुलिस बल के जवानों ने घेराबंदी कर इसके घर में सर्च अभियान चलाया। लगभग 30 मिनट तक चले अभियान में इसके घर से यह गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत हजारों रुपए बतायी जाती है। घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने दबे जुबान से बताया कि नई पीढ़ी के युवकों में गांजा हीरोइन एवं कई नशीले पदार्थों का सेवन करने का प्रचलन तेजी से बढ़ा हुआ है। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चें सुलेशन पी रहे हैं। जो पढ़ाई में कम लेकिन नशा सेवन करने में अधिक मन लगा रहे हैं। ऐसे में परिवार की आर्थिक हालत भी खराब हो रही है। अगर पुलिस इसी तरह से समय पर कार्रवाई करें तो युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सकता है। थाना अध्यक्ष युसूफ अंसारी ने बताया कि नशा मुक्त अभियान को लेकर विभिन्न गांव में लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।