अंबेडकर चौक गोलीबारी मामले में कुख्यात राजा सिंह समेत तीन पर दर्ज हुआ एफआईआर

अंबेडकर चौक गोलीबारी मामले में कुख्यात राजा सिंह समेत तीन पर दर्ज हुआ एफआईआर

- प्राथमिकी के बाद आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही पुलिस

- एफआईआर में हुई केशव टाइम्स के खबर की पुष्टि

केटी न्यूज/बक्सर 

बक्सर के व्यस्ततम माने जाने वाले अंबेडकर चौक पर बुधवार की शाम पंचायती के दौरान हुई गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज हो गया है। पांडेयपट्टी मित्रलोक कॉलोनी के हिरामन चौबे ने नगर थाना को दिए आवेदन में बताया है कि वो मसाले का कारोबार करते हैं। जिसके लिए उन्होंने औद्योगिक थाना क्षेत्र के छोटकी कोठिया निवासी राजा सिंह से कारोबार के सिलसिले में ही 23.5 लाख रुपए बतौर कर्ज लिए थे। जिसमें से उन्होंने 16 लाख रुपए चुका दिए थे। उन्हें अभी 6.5 लाख रुपए देने थे। वो पैसों को समय समय पर उन्हें लौटा रहे थे। लेकिन राजा सिंह शेष रकम जल्द लौटाने का दबाव बनाने लगे। इसी मामले में बुधवार की शाम अंबेडकर चौक पर पंचायती होनी थी। जिसमें वो, दिनेश चौहान तथा एक अन्य परिचित के साथ वहां पहुंचे और राजा के आने का इंतजार कर रहा थे। थोड़ी देर में राजा सिंह अपाची बाइक पर बैठ कर आए उनके साथ दो अन्य लड़के भी थे। वहां पहुंचते ही राजा ने फायरिंग शुरू कर दी। हमलोग बचने का प्रयास किए। इस दौरान एक गोली दिनेश चौहान को लग गई।

राजा तथा उसके साथियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस 

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस राजा तथा उसके साथियों की गिरफ्तारी में जुट गई। बता दें कि राज इनामी अपराधी अमित सिंह का चाचा है तथा वह खुद भी कई संगीन मामलों का आरोपी रहा है। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। गौरतलब है कि केशव टाइम्स ने गुरूवार के अपने अंक में ही पैसे के लेन देने में कुख्यात राजा सिंह द्वारा गोली चलाने की खबर प्रकाशित की थी। जिसमें बताया गया था कि हिरामन ने कुल रुपए लिए थे। जिसको लेकर पंचायती होनी थी। हिरामन द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद केशव टाइम्स की खबर पर मुहर भी लग गई। नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस फरार राजा सिंह तथा उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।