पीएचसी केसठ में विशेष टीबी जांच शिविर की हुई आयोजित
भारत सरकार के टीबी उन्मूलन अभियान के तहत बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केसठ में चिकित्सा प्रभारी डॉ. विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग एवं आवश्यक जांच की गई, ताकि टीबी रोगियों की समय पर पहचान कर उनका समुचित उपचार शुरू किया जा सके।

केटी न्यूज/केसठ।
भारत सरकार के टीबी उन्मूलन अभियान के तहत बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केसठ में चिकित्सा प्रभारी डॉ. विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग एवं आवश्यक जांच की गई, ताकि टीबी रोगियों की समय पर पहचान कर उनका समुचित उपचार शुरू किया जा सके।श्री कुमार ने बताया कि जांच में चिन्हित टीबी मरीजों को सरकार की ओर से पूरी तरह निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उपचार के दौरान पोषण सहायता के लिए प्रत्येक पात्र मरीज को एक हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना या टीबी के अन्य लक्षण दिखाई दें, तो बिना किसी झिझक के नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं। समय पर पहचान और नियमित उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। बताया कि अभियान के तहत अगला विशेष टीबी जांच शिविर 6 अगस्त को कतिकन्नार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर जांच कराने तथा टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की अपील की।

