ब्रह्मपुर में नई अपाचे 160-2वी की धमाकेदार एंट्री, डुअल एबीएस और ट्रैक्शन कंट्रोल ने बढ़ाया आकर्षण
बक्सर जिले के दोपहिया वाहन प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। ब्रह्मपुर स्थित रेन टीवीएस परिसर में बुधवार को नई टीवीएस अपाचे 160-2वी के डुअल चैनल डुअल एबीएस मॉडल का भव्य अनावरण किया गया। आधुनिक तकनीक, सुरक्षा सुविधाओं और आकर्षक खूबियों से सुसज्जित इस नए मॉडल की पहली झलक पाने के लिए बाइक प्रेमियों और ग्राहकों की भीड़ जुटी रही।

__ रेन टीवीएस में हुआ भव्य अनावरण, रोहित कुमार ने खरीदी पहली बाइक; नवरात्र से छठ तक ग्राहकों के लिए उपहार और लकी ड्रॉ की विशेष योजना
केटी न्यूज/ब्रह्मपुर।
बक्सर जिले के दोपहिया वाहन प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। ब्रह्मपुर स्थित रेन टीवीएस परिसर में बुधवार को नई टीवीएस अपाचे 160-2वी के डुअल चैनल डुअल एबीएस मॉडल का भव्य अनावरण किया गया। आधुनिक तकनीक, सुरक्षा सुविधाओं और आकर्षक खूबियों से सुसज्जित इस नए मॉडल की पहली झलक पाने के लिए बाइक प्रेमियों और ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। लॉन्चिंग को लेकर पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।नई अपाचे 160-2वी को कई आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। बाइक में डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), ट्रैक्शन कंट्रोल, एलईडी इंडिकेटर और हैजार्ड लाइट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी के अनुसार ये तकनीकी खूबियां बाइक की सुरक्षा, नियंत्रण और सड़क पर बेहतर पकड़ को मजबूत करने में मदद करती हैं। नए फीचर्स के साथ बाइक का आधुनिक लुक भी युवाओं को खासा आकर्षित कर रहा है।

लॉन्चिंग समारोह के दौरान रोहित कुमार ने रेन टीवीएस ब्रह्मपुर से नई अपाचे 160-2वी खरीदकर इस मॉडल की पहली बाइक अपने नाम की। पहली बाइक की बिक्री के साथ ही समारोह का उत्साह और बढ़ गया। शोरूम प्रबंधन की ओर से रोहित कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुरक्षित सफर की शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम में बक्सर टीवीएस के मुख्य बिक्री अधिकारी देवतानंद तिवारी की विशेष मौजूदगी रही। वहीं रेन टीवीएस ब्रह्मपुर के संचालक राजीव रंजन मिश्रा के अलावा धीरज सिंह, सफी खान, दीपक कुमार, सोहित, रवि कुमार, सद्दाम, शिवम कुमार, आकाश वर्मा, अनिशा, रितु, मिथिलेश, अनश सहित अन्य कर्मी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया से जुड़े टाइगर यादव, आशीष डुमरांव व्यू, डुमरांव वाले भैया, आकाश मिश्रा समेत अन्य लोगों की भी मौजूदगी रही।

__ नवरात्र से छठ तक खरीदारी पर मिलेंगे आकर्षक उपहार
लॉन्चिंग समारोह के दौरान रेन टीवीएस ब्रह्मपुर प्रबंधन ने आगामी त्योहारी मौसम के लिए विशेष योजना की भी जानकारी दी। प्रबंधन के अनुसार 11 अक्टूबर से छठ पूजा तक बाइक खरीदने वाले ग्राहकों के लिए विशेष उपहार योजना लागू रहेगी। इस अवधि में वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को निश्चित रूप से आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। साथ ही ग्राहक लकी ड्रॉ में शामिल होकर आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर भी प्राप्त कर सकेंगे। प्रबंधन ने बताया कि त्योहारी मौसम को देखते हुए ग्राहकों की सुविधा और उत्साह को ध्यान में रखकर विशेष तैयारियां की गई हैं। नई अपाचे 160-2वी की लॉन्चिंग और त्योहारी ऑफर से रेन टीवीएस में आने वाले दिनों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है।

