Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था
Keshav Times

परीक्षा देने निकली किशोरी घर नहीं लौटी, युवक पर अपहरण का केस

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव से परीक्षा देने कॉलेज गई किशोरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। पांच अगस्त को घर से कॉलेज के लिए निकली किशोरी परीक्षा समाप्त होने के बाद वापस नहीं लौटी। काफी देर तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।

परीक्षा देने निकली किशोरी घर नहीं लौटी, युवक पर अपहरण का केस

परीक्षा देने निकली किशोरी घर नहीं लौटी, युवक पर अपहरण का केस

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव से परीक्षा देने कॉलेज गई किशोरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। पांच अगस्त को घर से कॉलेज के लिए निकली किशोरी परीक्षा समाप्त होने के बाद वापस नहीं लौटी। काफी देर तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवारवालों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसकी मां ने थाने पहुंचकर एक युवक को नामजद करते हुए पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार किशोरी पांच अगस्त को परीक्षा में शामिल होने के लिए घर से कॉलेज गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पहले कॉलेज और उसके आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाई। इसके बाद रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की गई। घंटों खोजबीन के बावजूद किशोरी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजन थाने पहुंचे।

परीक्षा देने निकली किशोरी घर नहीं लौटी, युवक पर अपहरण का केस

किशोरी की मां ने एक युवक पर पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और अपहरण करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर कृष्णाब्रह्म पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस किशोरी की बरामदगी के साथ-साथ नामजद युवक की भूमिका की भी जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार किशोरी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की बरामदगी और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल किशोरी के अचानक लापता होने से परिजनों की चिंता बढ़ी हुई है।

परीक्षा देने निकली किशोरी घर नहीं लौटी, युवक पर अपहरण का केस

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।