Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

खेत में काम के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर, मौके पर हुई मौत

खेत में काम के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर, मौके पर हुई मौत

केटी न्यूज/चौगाईं

बुधवार की दोपहर मुरार थाना क्षेत्र के मसर्हियां गांव के बधार मे खेत की मेढ़ बना रहे एक खेतिहर मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक चौगाईं अनुसूचित जाति बस्ती के नागा मुसहर का 26 वर्षीय पुत्र राजेश मुसहर है। जानकारी के अनुसार वह मसर्हिया के किसी किसान के खेत में मजदूरी करने गया था। दोपहर 12 बजे के करीब वह कुदाल

खेत में काम के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर, मौके पर हुई मौत

लेकर मेढ़ बना रहा था। उसी मेढ़ से होकर खेत की सिंचाईं करने वाले मोटर का तार गुजरा था। जिसके चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। वही घटना की जानकारी मिलते ही मुरार पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दी। मुरार थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।