Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

बक्सर में सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल

नगर के आईटीआई रोड पर रविवार की शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां पवन कुमार नामक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

बक्सर में सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल

बक्सर में सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल

- तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो  फिसली, दोनो को आई थी गम्भीर चोट 

केटी न्यूज/बक्सर

नगर के आईटीआई रोड पर रविवार की शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां पवन कुमार नामक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक पवन कुमार शहर के बड़की सारीमपुर निवासी स्वर्गीय कमल यादव का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, पवन अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर आईटीआई रोड से तेज रफ्तार में जा रहा था।

बक्सर में सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल

बक्सर में सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल

आईटीआई मैदान के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। जिसमे दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही पवन ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बक्सर में सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।  इधर,घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता की भी करीब चार महीने पहले ट्रेन हादसे में मौत हो चुकी है। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

बक्सर में सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।