Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प
Keshav Times

मेहंदी और रंगोली से सजाया लोकतंत्र का संदेश, जीविका दीदियों ने चलाई अनोखी मुहिम

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान नई ऊर्जा और रौनक भर रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जीविका दीदियों ने गांव-गांव में अनोखे अंदाज में लोकतंत्र का संदेश दिया। ग्रामीण परिवेश में महिलाओं और युवतियों ने मेहंदी और आकर्षक रंगोलियों के जरिये मतदान को लेकर जागरूकता फैलाई।

मेहंदी और रंगोली से सजाया लोकतंत्र का संदेश, जीविका दीदियों ने चलाई अनोखी मुहिम

मेहंदी और रंगोली से सजाया लोकतंत्र का संदेश, जीविका दीदियों ने चलाई अनोखी मुहिम

केटी न्यूज/बक्सर

दीदियों ने हाथों पर ईवीएम, मतदान चिह्न और शत प्रतिशत मतदान जैसे डिजाइन बनाकर लोकतंत्र की खूबसूरती को जीवंत किया। वहीं रंग-बिरंगी रंगोलियों पर पहले मतदान, फिर जलपान और मेरा वोट, मेरा अधिकार जैसे नारे लिखे गए, जिसने ग्रामीण माहौल को जीवंत कर दिया। इस दौरान जीविका समूह की महिलाओं ने जोशीले अंदाज में नारे लगाते हुए मतदाताओं से अपील की कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी लोग चुनाव के दिन मतदान केंद्र अवश्य पहुंचें।

मेहंदी और रंगोली से सजाया लोकतंत्र का संदेश, जीविका दीदियों ने चलाई अनोखी मुहिम

उन्होंने कहा कि मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। महिलाओं की इस पहल ने गांवों में उत्सव जैसा माहौल बना दिया। बच्चे, बुजुर्ग और युवतियां सभी इस कार्यक्रम में शामिल होकर मेहंदी और रंगोली की रचनात्मकता के साथ लोकतंत्र की शक्ति को महसूस करते नजर आए। जीविका दीदियों की यह अनोखी पहल जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को नई दिशा और ऊर्जा देती दिख रही है।

मेहंदी और रंगोली से सजाया लोकतंत्र का संदेश, जीविका दीदियों ने चलाई अनोखी मुहिम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।