Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

चौसा में तेज रफ्तार सरकारी वाहन की चपेट में आईं तीन किशोरियां, जांच शुरू

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात एक तेज रफ्तार सरकारी वाहन की चपेट में आने से तीन किशोरियां घायल हो गईं। हादसे के बाद वाहन के मौके से चले जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के आवेदन पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चौसा में तेज रफ्तार सरकारी वाहन की चपेट में आईं तीन किशोरियां, जांच शुरू

चौसा में तेज रफ्तार सरकारी वाहन की चपेट में आईं तीन किशोरियां, जांच शुरू

केटी न्यूज/चौसा

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात एक तेज रफ्तार सरकारी वाहन की चपेट में आने से तीन किशोरियां घायल हो गईं। हादसे के बाद वाहन के मौके से चले जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के आवेदन पर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, चौसा बारे मोड़ निवासी रामअवध पांडेय की 15 वर्षीय पुत्री स्नेहा पांडेय, श्रीभगवान पांडेय की 18 वर्षीय पुत्री कविता पांडेय तथा महेंद्र पांडेय की 16 वर्षीय पुत्री प्रतिज्ञा पांडेय सोमवार की रात दुर्गा मंदिर से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बक्सर की ओर से आ रहे उत्पाद विभाग से संबंधित एक वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों किशोरियां सड़क पर दूर जा गिरीं। घटना के बाद चालक वाहन लेकर वहां से चला गया।

चौसा में तेज रफ्तार सरकारी वाहन की चपेट में आईं तीन किशोरियां, जांच शुरू

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायलों को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कविता पांडेय और प्रतिज्ञा पांडेय की गंभीर चोटों को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन दोनों को निजी अस्पताल ले गए, जबकि स्नेहा पांडेय का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और सरकारी वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता जताई। लोगों का कहना है कि चौसा चेक पोस्ट से जुड़े वाहन से पिछले एक माह के भीतर यह दूसरी दुर्घटना है। इससे पहले भी तस्करों का पीछा करने के दौरान इसी वाहन की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। लोगों ने ऐसे मामलों में जवाबदेही तय करने और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चौसा में तेज रफ्तार सरकारी वाहन की चपेट में आईं तीन किशोरियां, जांच शुरू

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।