डेटा एंट्री ऑपरेटर के योगदान नहीं करने से केसठ में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का काम ठप

प्रखंड कार्यालय केसठ में डेटा एंट्री ऑपरेटर के योगदान नहीं देने से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े कार्य प्रभावित हो गए हैं। इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक को पत्र भेजकर शीघ्र किसी अन्य डेटा एंट्री ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति करने का अनुरोध किया है।

डेटा एंट्री ऑपरेटर के योगदान नहीं करने से केसठ में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का काम ठप

--बीडीओ ने सहायक निदेशक को लिखा पत्र, दूसरे ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति की मांग

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड कार्यालय केसठ में डेटा एंट्री ऑपरेटर के योगदान नहीं देने से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े कार्य प्रभावित हो गए हैं। इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक को पत्र भेजकर शीघ्र किसी अन्य डेटा एंट्री ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति करने का अनुरोध किया है।बीडीओ द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि सामाजिक सुरक्षा डेटा एंट्री ऑपरेटर अभिजीत कुमार की प्रतिनियुक्ति सप्ताह में तीन दिन—गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार—के लिए केसठ प्रखंड कार्यालय में की गई थी।

हालांकि प्रतिनियुक्ति आदेश जारी होने के बावजूद उन्होंने अब तक कार्यालय में योगदान नहीं दिया है।पत्र में कहा गया है कि डेटा एंट्री ऑपरेटर के योगदान नहीं करने के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित ऑनलाइन कार्य, आवेदन निष्पादन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं बाधित हो रही हैं, जिससे लाभुकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बीडीओ विजय कुमार सौरभ ने सहायक निदेशक से अनुरोध किया है कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का कार्य सुचारु एवं समयबद्ध तरीके से संचालित हो सके, इसके लिए केसठ प्रखंड कार्यालय में तत्काल किसी अन्य डेटा एंट्री ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति की जाए। इस पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, बक्सर को भी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।