33 केवी लाइन के मेंटेनेंस से छह घंटे बाधित रही बिजली, पेड़ों की टहनियों की हुई छंटाई

प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को 33 केवी विद्युत लाइन के निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि विभाग ने इसे विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और निर्बाध बनाने की दिशा में आवश्यक कदम बताया।

33 केवी लाइन के मेंटेनेंस से छह घंटे बाधित रही बिजली, पेड़ों की टहनियों की हुई छंटाई

केटी न्यूज/केसठ।

प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को 33 केवी विद्युत लाइन के निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि विभाग ने इसे विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और निर्बाध बनाने की दिशा में आवश्यक कदम बताया।कनीय विद्युत अभियंता अविनाश कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन के तारों के समीप पेड़ों की टहनियां बढ़ जाने से अक्सर लाइन में फॉल्ट और तकनीकी खराबी की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इसे देखते हुए विशेष मेंटेनेंस अभियान चलाकर लाइन के आसपास की टहनियों की छंटाई कराई गई।

उन्होंने बताया कि विभागीय टीम ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर उन स्थानों पर पेड़ों की शाखाओं को हटाया, जहां से विद्युत लाइन को खतरा था। भीषण गर्मी के बीच कर्मचारियों ने पूरी तत्परता के साथ कार्य को पूरा किया।जेई ने कहा कि मेंटेनेंस कार्य के बाद अब तारों के आपस में घर्षण, शॉर्ट सर्किट और अन्य तकनीकी बाधाओं की संभावना काफी कम हो जाएगी। इससे विशेषकर मानसून और आंधी-तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू और निर्बाध बनाए रखने में मदद मिलेगी। विभाग के इस प्रयास की क्षेत्र के लोगों ने सराहना की है।