बक्सर में गूंजी ‘मन की बात’, हजारों युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 138वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का रविवार को बक्सर के कमल सेवा केंद्र में भव्य एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवा, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान पूरा परिसर उनके संदेशों से जुड़ता नजर आया।

__ कमल सेवा केंद्र में हुआ सामूहिक श्रवण, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रधानमंत्री का संदेश
केटी न्यूज/बक्सर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 138वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का रविवार को बक्सर के कमल सेवा केंद्र में भव्य एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवा, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान पूरा परिसर उनके संदेशों से जुड़ता नजर आया।बक्सर के लिए यह आयोजन इसलिए भी खास रहा कि बिहार में ‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण के लिए बक्सर का चयन किया गया था। देशभर में चयनित 24 स्थानों में बक्सर को शामिल किए जाने से स्थानीय कार्यकर्ताओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इसे बक्सर की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती जनभागीदारी के रूप में देखा गया।

कार्यक्रम में बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, स्टेट कन्वेनर प्रभाकर मिश्र, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहने और नशामुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता को सकारात्मक दिशा में लगाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने पर जोर दिया।

उन्होंने आगामी 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता को लेकर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया। स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि जन-आंदोलन बनाने की जरूरत पर भी प्रधानमंत्री ने बल दिया।‘मन की बात’ में गुजरात के ऐतिहासिक मोढेरा सूर्य मंदिर का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति, विरासत और आधुनिक तकनीक के संगम की चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। सामूहिक श्रवण के बाद उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

