मुख्यमंत्री के बक्सर दौरे में चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बक्सर दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन द्वारा तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया था, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो सके।

मुख्यमंत्री के बक्सर दौरे में चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

केटी न्यूज/डुमरांव

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बक्सर दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन द्वारा तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया था, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो सके।मुख्यमंत्री की सुरक्षा में उनके विशेष सुरक्षा गार्डों के साथ-साथ जिला पुलिस बल के बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई थी। विभिन्न स्थलों पर पुलिस पदाधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए थे। पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे थे तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते दिखे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया था। इसके अलावा पुलिस केंद्र से भी जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा जांच के लिए कई स्थानों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे। आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी।मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की सक्रियता और पुलिस बल की तैनाती के कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।