लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत मुख्य सड़कों की हुई सफाई

आगामी रामनवमी और ईद पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। शुक्रवार को लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता कर्मियों ने केसठ की मुख्य सड़कों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों पर जमा कचरा हटाया गया तथा नालियों की भी साफ-सफाई की गई, जिससे आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

केटी न्यूज/केसठ। 

स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय बारी ने बताया कि यह अभियान मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान के नेतृत्व में चलाया गया। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाने चाहिए, जिससे क्षेत्र में साफ-सफाई बनी रहे।