Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

बलिहार गांव से 12 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस को शाम में सूचना मिली कि बलिहार गांव से दो युवक गांजा की खेप लेकर दूसरे गांव में पहुंचाने जा रहे हैं। उसके बाद पुलिस की एक टीम बनाकर बताए गए मकान की घेराबंदी की और वहां से दोनों को गिरफ्तार किया।

बलिहार गांव से 12 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
जब्त गांजा

केटी न्यूज/ बक्सर : सिमरी थाना पुलिस को शनिवार की देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी। जब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बलिहार गांव से 12 किलो गांजा बरामद किया। इसके साथ ही दो तस्करों को भी पकड़ा गया। सिमरी थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। और भी तस्करों के सुराग मिलने की संभावना है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को शाम में सूचना मिली कि बलिहार गांव से दो युवक गांजा की खेप लेकर दूसरे गांव में पहुंचाने जा रहे हैं। उसके बाद पुलिस की एक टीम बनाकर बताए गए मकान की घेराबंदी की गई तो पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे। जिसके बाद उन्हें पुलिस ने दबोच लिया गया। उसके बाद तलाशी ली गई तो एक बैग में भरा गांजा बरामद किया गया। जिसे थाने लाया गया उसका वजन किया गया तो लगभग 12 किलो गांजा वजन था। पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ करने में जुटी हुई है । उम्मीद है कि सुबह तक बड़ी सफलता और हाथ लगेगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।