Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराई, चालक की मौत

अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराई, चालक की मौत

- कुंडेसर मंडी से बैगन व मिर्चा लादकर देवरिया सलेमपुर मंडी जा रहा था मृतक

केटी न्यूज/गाजीपुर

जिले के करीमुद्दीनपुर थाने के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराई। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उधर मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान भांवरकोल थाना क्षेत्र के कुंडेसर निवासी नंदकिशोर राम (22 वर्षीय) के रूप में किया गया। जो वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रोज की तरह रविवार की रात भी कुंडेसर मंडी से बैगन और मिर्चा लादकर देवरिया सलेमपुर मंडी जा रहा था। इसी बीच रात करीब साढ़े तीन बजे तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर करीमुद्दीनपुर थाने से कुछ पहले सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 

घटना में गंभीर रूप से घायल होने से चालक नदंकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए दुर्घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। जानकारी होने पर पास-पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। रोते-बिलखते परिजन थाना पहुंचे। मालूम हो कि मृतक के पिता भी चालक है। इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।