Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार बक्सर के प्राइवेट अस्पताल के संचालक को रौंदा मौत

बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार बक्सर के प्राइवेट अस्पताल के संचालक को रौंदा मौत

तिलक समारोह से लौट रहे बक्सर के हॉस्पिटल संचालक की सड़क हादसे में

केटी न्यूज/आरा

बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर पीरो थाना क्षेत्र के देर पर्वतपुर गांव के पास सोमवार की देर रात सड़क हादसे में बक्सर निवासी प्राइवेट हॉस्पिटल के संचालक की मौत हो गयी। रिश्तेदार के घर से तिलक समारोह से लौटने के दौरान बेलगाम ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। इलाज के दौरान पीरो अनुमंडलीय अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।

बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार बक्सर के प्राइवेट अस्पताल के संचालक को रौंदा मौत

मृतक बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कांट गांव  निवासी चंद्रमा महतो का 35 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार था। वह बिहिया में अपना प्राइवेट अस्पताल चलाते थे। उनके चाचा डॉक्टर रामाशीष ने बताया कि सोमवार की रात पीरो थाने के ओझवलिया गांव में रिश्तेदार के घर तिलक था। उमेश कुमार उसमें शामिल होने ओझवलिया गांव गया था।

बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार बक्सर के प्राइवेट अस्पताल के संचालक को रौंदा मौत

देर रात वह तिलक समारोह से अपने गांव लौट रहा था।। तभी बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर पर्वतपुर गांव के समीप सामने से आ रहे बेलगाम ट्रक ने उसे रौंद दिया। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए पीरो अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया।

बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार बक्सर के प्राइवेट अस्पताल के संचालक को रौंदा मौत

वहां उसने दम तोड़ दिया।सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बताया जा रहा है कि उमेश कुमार चार भाई और दो बहनों में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में पत्नी रेखा देवी, पुत्र आदित्य और पुत्री रीमा है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।

....

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।