Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

छिनतई का विरोध करने पर गोली मारने वाला वांछित गिरफ्तार

छिनतई का विरोध करने पर गोली मारने वाला वांछित गिरफ्तार

- आपसी विवाद में झगड़े के बाद गोली मारने की बात स्वीकारी 

- मामले में अन्य तीन आरोपितों की तलाश जारी

केटी न्यूज/आरा

जिले के चांदी थाना की पुलिस ने मारपीट और गोलीबारी के मामले में फरार वांछित को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपित स्थानीय थाना क्षेत्र के खनगांव गांव निवासी स्व. हिमालय सिंह का बेटा प्रकाश सिंह है। जिसे शनिवार की देर रात उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया। मामले में आरोपित के भाई सहित तीन अन्य नामजद की पुलिस तलाश कर रही है।

छिनतई का विरोध करने पर गोली मारने वाला वांछित गिरफ्तार

बताया जाता है कि बीते 10 अप्रैल की शाम चांदी गांव निवासी कन्हैया सिंह की दुकान से चार लोगों ने दस हजार रुपए जबरन निकाले। जिसका विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट और गोली मारी थी। जिसमें दुकानदार के भाई गोपाल सिंह को गोली लगी थी। पीड़ित ने मामले में खनगांव गांव निवासी प्रकाश सिंह और उसके भाई पुष्कर सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। उसके बाद से एएसपी के नेतृत्व में आरोपितों की

छिनतई का विरोध करने पर गोली मारने वाला वांछित गिरफ्तार

गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। इस बीच शनिवार की रात प्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया गया। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पूछताछ में प्रकाश सिंह की ओर से आपसी विवाद में झगड़े के बाद गोली मारने की बात स्वीकार की है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। एसपी के अनुसार अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत धरपकड़ अभियान जारी रहेगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।