Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

केजरीवाल के घर क्यों पहुंची ED जाने पूरा मामला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास ईडी की टीम पहुंची है

केजरीवाल के घर क्यों पहुंची ED जाने पूरा मामला
Arvind Kejriwal

केटी न्यूज़/दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास ईडी की टीम पहुंची है।ED अपने साथ सर्च वारंट लेकर भी पहुंची।उनके सरकारी आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।अरविंद केजरीवाल के आवास पर ED के दस अधिकारी पहुंचे और अभी फ़िलहाल केजरीवाल से पूछताछ की जाएगी।जांच एजेंसी पूरे घर की तलाशी भी लेगी।गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था।

केजरीवाल के घर क्यों पहुंची ED जाने पूरा मामला

क्या है मामला

यह मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की "आबकारी नीति" को तैयार करने और क्रियान्वित करने को लेकर भ्रष्टाचार से जुड़ा है। इस विवादित नीति को बाद में रद्द कर दिया गया था। उपराज्यपाल वी.के.सक्सेना की सिफारिश के बाद CBI ने  भ्रष्टाचार के मामले में FIR दर्ज की और इसके आधार पर ED ने मनी लांड्रिंग के आरोप की जांच शुरू की। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह को इस मामलें में   ई़डी गिरफ्तार कर चुकी है।वहीं पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भी जेल में हैं।

केजरीवाल के घर क्यों पहुंची ED जाने पूरा मामला

ED की टीम के सीएम आवास पर पहुंचने के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी पहुंचे। नियमों के अनुसार छापा परिसर के अंदर और बाहर जाने की किसी को भी अनुमति नहीं होती है इसलिए  सौरभ भरद्वाज आवास के बाहर ही खड़े रहे और उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। 

केजरीवाल के घर क्यों पहुंची ED जाने पूरा मामला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद ED की इस कार्रवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं।केजरीवाल की तरफ से इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में अर्जेंट सुनवाई के तहत लिस्टिंग करने की मांग की गई थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।