Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

इन देवी को क्यों लगता है 'बासी भोग' जाने वजह

हिंदू धर्म में शीतला सप्तमी और अष्टमी तिथि का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन देवी दुर्गा और पार्वती मां की अवतार देवी शीतला की पूजा की जाती है।

इन देवी को क्यों लगता है 'बासी भोग' जाने वजह
Shitala Devi

केटी न्यूज़/दिल्ली

हिंदू धर्म में शीतला सप्तमी और अष्टमी तिथि का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन देवी दुर्गा और पार्वती मां की अवतार देवी शीतला की पूजा की जाती है।शीतला अष्टमी को बसौड़ा के नाम से भी जाना जाता है। चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भक्तों के द्वारा माता की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। शीतला माता को ठंडे और बासी भोजन का भोग लगाने की परंपरा है, लेकिन ऐसा क्यों किया जाता है, इसकी जानकारी बहुत कम ही लोगों को है।  आज हम आपको बताएंगे कि, माता शीतला ठंडे और बासी भोजन का भोग क्यों ग्रहण करती हैं। 

इन देवी को क्यों लगता है 'बासी भोग' जाने वजह

एक पौराणिक कथा के अनुसार, माता शीतला देवलोक से धरती पर आयी थीं। माता के साथ भगवान शिव के ललाट के पसीने से बना ज्वरासुर भी था। माता शीतला, ज्वरासुर के साथ राजा विराट के राज्य में पहुंची और उनसे राज्य में रहने की अनुमति मांगी। राजा विराट ने माता की बात को अस्वीकार कर दिया और उन्हें राज्य से दूर चले जाने को कहा। राजा के क्रूर व्यवहार से माता बहुत क्रोधित हुई और उनके प्रकोप से विराट की प्रजा में गंभीर बीमारियां जैसे- बुखार, हैजा, त्वचा रोग आदि फैलने लगे।

इन देवी को क्यों लगता है 'बासी भोग' जाने वजह

प्रजा की बुरी हालत को देखे राजा को अपनी गलती का अहसास हुआ। इसके बाद राजा अपनी भूल की माफी मांगने के लिए माता के पास पहुंचे। माता शीतला के क्रोध को शांत करने के लिए राजा ने ठंडे भोज्य पदार्थ जैसे- कच्चा दूध , दही, लस्सी आदि अर्पित किये इसके साथ ही उन्हें बासी भोजन का भोग भी लगाया। इसके बाद माता का क्रोध शांत हुआ। इसीलिए माता को ठंडे और बासी भोज्य पदार्थों का भोग लगाया जाता है।

इन देवी को क्यों लगता है 'बासी भोग' जाने वजह

माता को बासी भोजन का भोग लगाने के पीछे एक मान्यता ये भी है कि, शीतला अष्टमी के दिन घर में चूल्हा जलाने की मनाही होती है। इसिलए माता के लिए भोग एक दिन पहले ही यानि सप्तमी तिथि को ही बनाकर तैयार कर दिया जाता है। इसी भोग को अष्टमी के दिन पूजा के दौरान माता को अर्पित किया जाता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।