कल 50 वर्षों बाद लगेगा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण
कल 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ने जा रहा है।

केटी न्यूज़/दिल्ली
कल 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ने जा रहा है। यह ग्रहण अमावस्या तिथि को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। 8 अप्रैल को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा।
यह ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर,अटलांटिक महासागर, उत्तरी ध्रुव, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, दक्षिण पश्चिम यूरोप, उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी ध्रुव आदि जगहों पर दिखाई देगा।सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तो वहीं चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि को पड़ता है।ग्रहण का सूतक लगते ही कोई भी शुभ या धार्मिक कार्य नहीं करना चाहिए।
सूर्य ग्रहण कितने प्रकार के होते हैं
1- पूर्ण सूर्य ग्रहण
2-आंशिक सूर्य ग्रहण
3- वलयाकार सूर्य ग्रहण
4-हाइब्रिड सूर्य ग्रहण