Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

आरा में बाइक की टक्कर से आयुर्वेद चिकित्सक की मौत

आरा। आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज गांव के पास बुधवार को बाइक सवार ने टहलने निकले आयुर्वेद चिकित्सक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

आरा में बाइक की टक्कर से आयुर्वेद चिकित्सक की मौत

केटी न्यूज़ / आरा

आरा। आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज गांव के पास बुधवार को बाइक सवार ने टहलने निकले आयुर्वेद चिकित्सक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान सिन्हा थाना क्षेत्र के सिन्हा गांव के 58 वर्षीय उदय नारायण महतो के रूप में हुई है। वह आयुर्वेद चिकित्सक थे और पिछले छह महीने से गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज गांव में अपने साले राज कुमार के घर रहकर प्रैक्टिस कर रहे थे। 

चचेरे साले राज कुमार ने बताया कि उदय नारायण महतो हर रोज़ सुबह टहलने के लिए बीबीगंज पेट्रोल पंप के पास जाते थे। बुधवार की सुबह भी वह टहलने निकले थे, तभी बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में, उनके गांव के एक लड़के ने घायल हालत में उन्हें देखकर सूचना दी और तुरंत परिजनों ने उन्हें आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। 

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें पटना रेफर किया गया, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया। 

मृतक के परिवार में उनकी पत्नी धनराजो देवी, सात बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है और उनके परिजन गहरे दुख में हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।