सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश
प्रखंड मुख्यालय केसठ में रविवार को माय भारत बक्सर एवं नेहरू युवा विकास समिति केसठ के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सोनू कुशवाहा ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पशु चिकित्सक डॉ. रजत कुमार उपस्थित रहे।


केटी न्यूज/केसठ।
प्रखंड मुख्यालय केसठ में रविवार को माय भारत बक्सर एवं नेहरू युवा विकास समिति केसठ के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सोनू कुशवाहा ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पशु चिकित्सक डॉ. रजत कुमार उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान प्रखंड मुख्यालय से केसठ बस स्टैंड तक स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने का संदेश दिया गया। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।

कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई रखने के साथ-साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।इस अवसर पर पंकज कुमार, सुमन कुमारी, संगीत कुमारी, पिंटू कुमार, निशा कुमारी, आकाश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

