आंगनबाड़ी केंद्रों का एमओ ने किया निरीक्षण, व्यवस्था सुधार को दिया निर्देश
प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का सोमवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई।निरीक्षण के दौरान एमओ ने केंद्रों पर पहुंचकर अभिलेखों की जांच की तथा स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
केटी न्यूज/केसठ।
प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का सोमवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई।निरीक्षण के दौरान एमओ ने केंद्रों पर पहुंचकर अभिलेखों की जांच की तथा स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था में सुधार लाने और लाभुकों तक योजनाओं का सही लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है।

एमओ ने रामपुर पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 61 एवं 78 का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों पर स्वच्छता की स्थिति संतोषजनक पाई गई तथा बच्चों को निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा था।उन्होंने सेविकाओं को निर्देश दिया कि महीने में कम से कम एक बार अभिभावकों के साथ बैठक कर बच्चों की उपस्थिति एवं संख्या बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें।एमओ ने बताया कि निरीक्षण से संबंधित प्रतिवेदन तैयार कर जिला पदाधिकारी को सौंपा जाएगा, ताकि आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।

