अवैध गांजा के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
केटी न्यूज/गाजीपुर पुलिस कप्तान ओमवीर सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी जमानिया की देखरेख में वांछित, वारंटी, नकबजनी व लूट से संबंधित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। इसके तहत बुधवार को उनि हरिश्चन्द्र वर्मा ने अपने हमराहियों के साथ उतरौली नहर पुलिया पर कुछ अपराधियों की खोजबीन में जुटे थे। इसी बीच सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर भदौरा से रेवतीपुर की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर उक्त व्यक्ति ने उतरौली नहर पुलिया के पुलिस को तैनात देखा, ताे वह वहां से भागने लगा। जिसे देख जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। छानबीन के दौरान तस्कर के पास से एक सफेद प्लास्टिक के झोले में कुल 1200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए तस्कर ने बताया कि वह रेवतीपुर अंतर्गत जयन्ती राय पट्टी निवासी विरेन्द्र राय का बेटा भोलानाथ राय। जिसके बाद कागजी कार्रवाई करने के बाद उसे एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर चालान कर दिया गया। तस्कर को पकड़ने वाली टीम में एसआई हरिश्चन्द्र वर्मा के अलावा हेड कॉन्स्टेबल महेश प्रसाद, कॉन्स्टेबल प्रसून ओझा व कॉन्स्टेबल मृदुल त्रिपाठी शामिल रहे।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।