Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित
Keshav Times

छह साल की मासूम के साथ छप्पन साल के अधेड़ ने किया दुष्कर्म

छह साल की मासूम के साथ छप्पन साल के अधेड़ ने किया दुष्कर्म

कुकृत्य करने वाले ने पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी, फरार

केटीन्यूज/गाजीपुर

दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छह साल की मासूम बच्ची को बहला- फुलसाकर 56 साल के अधेड़ ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम दे वह इंसानी दरिंदा फरार हो गया। उधर लहूलुहान बच्ची से परिजनों ने पूछा तो सभी उसकी खोजबीन करने लगे। वह इसकी शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे, तो वह पूरे परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। इसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पूरे परिवार संग फरार था। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

छह साल की मासूम के साथ छप्पन साल के अधेड़ ने किया दुष्कर्म

इलाके के एक गांव की रहने वाली कई बच्चियां खेलने के लिए गई थी। इसी बीच गांव का 56 साल का अधेड़ एक बच्ची को बहला फुसलाकर दूर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची ने परिजनों को बताया तो आरोपी पीड़िता के सभी परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पूरे परिवार को लेकर गांव से भाग गया। इधर पुलिस को सूचना देने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर तत्काल क्षेत्राधिकारी शेखर सिंह सेंगर रात में ही पहुंचे और फिर थाने पर पहुंचे और जायजा लिया। घटना के बाबत पीड़ित बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुट गई हैं। इधर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार भी रात में ही थाने पर पहुंचे और जायजा लिया। बच्ची के परिजनों ने बताया कि वो गांवों में जाकर गाना बजाना करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। घटना के वक्त भी वो दूसरे गांव में गए थे। इस बाबत थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।