तालाब में डूबने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
सोनवर्षा थाना क्षेत्र के वैना गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान वैना निवासी रामायण चौधरी के पुत्र सुभाष प्रकाश के रूप में की गई है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया है।
केटी न्यूज/नावानगर
सोनवर्षा थाना क्षेत्र के वैना गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान वैना निवासी रामायण चौधरी के पुत्र सुभाष प्रकाश के रूप में की गई है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष प्रकाश शनिवार को गांव के ही तालाब में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। हालांकि तालाब के बाहर ग्रामीणों मौजूद थे। काफी देर बाद युवक तालाब के बाहर नजर नहीं आया, तो वे शोर मचाते हुए तत्काल उसे बचाने के लिए तालाब में उतर गए।

ग्रामीणों की मदद से काफी देर तक युवक को तालाब में खोजबीन करने के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया।थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत होता है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस असामयिक मौत से स्तब्ध हैं। मृतक अविवाहित था।

