Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

तीन दिन पहले नावानगर से लूटी गई ऑल्टो कार बरामद, एक गिरफ्तार

तीन दिन पहले नावानगर से लूटी गई ऑल्टो कार बरामद, एक गिरफ्तार

केटी न्यूज/डुमरांव

नावानगर थाना क्षेत्र के बुढ़ैला नहर पुल के पास 13 जुलाई की शाम हथियारबंद लूटेरों द्वारा लूटी गई ऑल्टो कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में एक लूटेरा भी गिरफ्तार हुआ है। जबकि घटना में शामिल अन्य पांच लूटेरें फरार हो गए है। जानकारी के अनुसार बिहटा,

तीन दिन पहले नावानगर से लूटी गई ऑल्टो कार बरामद, एक गिरफ्तार

पटना के विकास कुमार अपनी ऑल्टो कार से 13 जुलाई की शाम कोरानसराय सोनवर्षा नहर मार्ग से गुजर रहे थे। वे जैसे ही बुढ़ैला नहर पुल के पास पहूचे कि दो अपाची बाइक पर सवार छह लूटेरों ने उनकी कार को ओवर टेक कर रूकवाई तथा गन प्वाइंट पर लूट लिए। पीड़ित ने

तीन दिन पहले नावानगर से लूटी गई ऑल्टो कार बरामद, एक गिरफ्तार

इसकी सूचना नावानगर पुलिस को दी। उनके बताए हुलिए के आधार पर पुलिस लूटेरों की धर पकड़ में जुट गई। शनिवार की शाम बक्सर पुलिस इटाढ़ी रेलवे क्रासिंग के पास वाहन चेकिंग चला रही थी। इसी दौरान एक आरोपी वहां लूटे गए कार के साथ पहुंचा तथा पुलिस को देख भागने

तीन दिन पहले नावानगर से लूटी गई ऑल्टो कार बरामद, एक गिरफ्तार

का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और कार के संबंध में पूछताछ की तो सच्चाई बता दिया। जिसके बाद उसे नावानगर पुलिस को सौंप दिया गया। गिरफ्तार लूटेरे की पहचान ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के पोखरहा गांव के महेन्द्र सिंह यादव पिता बीर बहादूर यादव के रूप में हुई है। रविवार को एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।