Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

बक्सर में बनी थी कुढ़नी में भाजपा के जीत की रणनीति- डा. सैनी

बक्सर में बनी थी कुढ़नी में भाजपा के जीत की रणनीति- डा. सैनी
डा. एसके सैनी

- सैनी ( माली ) समाज के भाजपा में खुलकर आने से बनी जीत की राह

केटी न्यूज/बक्सर

कुढ़नी विस उपचुनाव में भाजपा प्रत्यासी केदार प्रसाद गुप्ता की जीत की रणीनीति बक्सर में बनी थी। ऐसा कहना है जिले के चर्चित नेता डा एसके सैनी का। उन्होंने कहा कि कुढ़नी में सैनी ( माली ) समाज ने खुलकर भाजपा के पक्ष में वोटिंग किया है। सैनी समाज का वोट ही निर्णायक साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि वे बक्सर में बैठ इसकी रणनीति तैयार किए थे तथा सैनी समाज के नेता भारतीय जन परिवार पार्टी के नेता पृथ्वी कुमार को उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का निर्देश दिया था। इसके लिए वहा पृथ्वी कुमार ने व्यापक प्रचार अभियान चलाया था। उन्होंने कहा कि आगे भी सैनी समाज भाजपा को अपना समर्थन देते रहेगा। डा सैनी ने कहा कि यह चुनाव महागठबंधन सरकार के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा कि सैनी समाज को महागठबंधन सरकार में उचित सम्मान नहीं मिला है। इसी का खामियाजा उन्हें कुढ़नी में भुगतना पड़ा है। डा सैनी ने कहा कि यह चुनाव इस बात को भी प्रमाणित करता है कि जनता अब सिर्फ जाति के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक के साथ ही पृथ्वी कुमार को भी इस जीत की बधाई दी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।