Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

केंद्र की नीतियों से आम जनता पर बढ़ेगा बोझ : डॉ. मनोज पांडेय

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश वर्तमान में जिस कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है, उसके लिए केंद्र सरकार की ढुलमुल और जनविरोधी नीतियां जिम्मेदार हैं। आने वाले दिनों में इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ सकता है।

केंद्र की नीतियों से आम जनता पर बढ़ेगा बोझ : डॉ. मनोज पांडेय

केंद्र की नीतियों से आम जनता पर बढ़ेगा बोझ : डॉ. मनोज पांडेय

केंद्र की नीतियों से आम जनता पर बढ़ेगा बोझ : डॉ. मनोज पांडेय

केटी न्यूज/बक्सर

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश वर्तमान में जिस कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है, उसके लिए केंद्र सरकार की ढुलमुल और जनविरोधी नीतियां जिम्मेदार हैं। आने वाले दिनों में इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ सकता है।डॉ. पांडेय ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगभग एक वर्ष पूर्व ही संसद से लेकर सड़क तक केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने लगातार चेतावनी दी थी कि सरकार की आर्थिक नीतियां जनता पर अतिरिक्त बोझ डालेंगी।

केंद्र की नीतियों से आम जनता पर बढ़ेगा बोझ : डॉ. मनोज पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सीमित बढ़ोतरी हुई है, लेकिन आने वाले समय में इसमें बड़े स्तर पर वृद्धि की आशंका है। कोरोना काल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय भी गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।डॉ. पांडेय ने व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में एक झटके में लगभग एक हजार रुपये से अधिक की वृद्धि पर भी नाराजगी जताई।

केंद्र की नीतियों से आम जनता पर बढ़ेगा बोझ : डॉ. मनोज पांडेय

उन्होंने आरोप लगाया कि पांच राज्यों के चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ाना जनता के साथ अन्याय है।उन्होंने केंद्र सरकार पर बड़े उद्योग समूहों अडानी ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्री को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अब समय आ गया है कि आम जनता ऐसी तानाशाही प्रवृत्ति वाली सरकार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाए। उन्होंने सर्वदलीय बैठक बुलाकर देश की परिस्थितियों से निपटने के लिए समिति गठन की मांग भी की।

केंद्र की नीतियों से आम जनता पर बढ़ेगा बोझ : डॉ. मनोज पांडेय

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।